मुखिया विजय यादव के प्रयास से मॉडल स्कूल में कर्मियों की हुई नियुक्ति
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत बुंडू में संचालित मॉडल स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर बरही मुखिया संघ अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया विजय कुमार यादव द्वारा की जा रही थी। इस संबंध में मुखिया विजय कुमार यादव ने बताया कि कुछ माह से विभाग एवं सरकार से मांग किया गया था। जिसपर संज्ञान लेते हुए तीन सुरक्षाकर्मी के रूप में संजय यादव, अशोक यादव, संजय कुमार एवं चपरासी के रूप में रोहित कुमार यादव, अभिमन्यु कुमार, गार्डेनर के रूप में गोविंद यादव, सफाई कर्मी में कैलाश यादव, धर्मेंद्र यादव को रखा गया है। मुखिया विजय यादव ने बताया कि उनके प्रयास से स्कूल प्रबंधन समिति का भी पुनर्गठन किया गया। साथ ही सुचारू रूप से अपने भवन में मॉडल स्कूल संचालित किया जा रहा है, जो पहले नही हो रहा था। कहा कि उनके प्रयास से गरीब के बच्चे सीबीएससी बोर्ड का पढ़ाई कक्षा छह से क्लास दशवी तक का लाभ भी मिल रहा है। अभी कुल नामांकन बच्चों की संख्या 138 है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना साकार हुआ है। स्थानीय लोगों को अधिकार मिला है। पंचायत में गांव नाम मॉडल में अंकित हुआ। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि बच्चो के आने जाने के लिए गाड़ी हो या बच्चों को हॉस्टल की व्यवस्था हो, तभी विद्यालय सुगमता पूर्वक संचालित होगा।