Advertisement
मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
संवाददाता : बरही
मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को बरही पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जो बरही के चारों सड़कों से पुलिस के जवान अधिकारी गुजरे। अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुजुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से हुई। इस दौरान पुलिस जवानों को सख्त निर्देश दिया गया कि फ्लैग मार्च में अनुशासन दिखना चाहिए। मौके पर एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने कहा कि मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी है। इस दौरान सीओ अरविन्द देवाशीष टोप्पो, पुनि सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह समेत दर्जनों पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
Advertisement