Advertisement
बड़कागांव एसडीपीओ को आईपीएस बनने पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार सिंह को आईपीएस बनने पर जनप्रतिनिधियों ने बुके एवं सवाल देकर सम्मानित किया। साथ ही एसडीपीओ अमित कुमार सिंह से भविष्य में निरंतर अच्छे कार्य करने एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह बड़कागांव के लिए हर्ष की बात है कि एसडीपीओ अमित कुमार सिंह बड़कागांव में पदस्थापित रहते हुए उन्हें प्रमोशन मिली है। मौके पर मुख्य रुप से उपप्रमुख बचन देव कुमार, बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया तकरीमुल्लाह खान, पूर्व मुखिया भीखन महतो, अजीत महतो, मुखिया प्रतिनिधि चंदनपुरी आदि थे।
Advertisement