May 15, 2024
Jharkhand News24
जिला

विधायक मनीष जायसवाल ने किया ग्राम हुपाद का दौरा, जानी लोगों की समस्या

Advertisement

विधायक मनीष जायसवाल ने किया ग्राम हुपाद का दौरा, जानी लोगों की समस्या

सुंदरपुर टोला के निर्माणाधीन मंदिर के जिम्मेदार में निभाएंगे सहभागिता, उपलब्ध कराएंगे टाइल्स और सीमेंट

संवाददाता : हजारीबाग

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को सदर प्रखंड स्थित ग्राम हरहद पंचायत के ग्राम हुपाद का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल का स्थानीय ग्रामीणों ने पुरजोर तरीके से फूल माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक मनीष जायसवाल ने हुपदा ग्राम के सुंदरपुर टोला में वर्षों से अधूरे पड़े शिव मंदिर का निरीक्षण कर जायजा लिया और लोगों के आग्रह पर तत्काल इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अपने पारिवारिक कोष से टाइल्स और सीमेंट देने की घोषणा की। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ जन जरूरतों को पूरा करना और धर्म- संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक रहना और समाज को जागरूक करना भी हमारा कर्तव्य है और अपने इस कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निभाते हुए धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए हर संभव लोगों की जरूरतों को पूरा करने को तत्पर रहता हूं। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल के साथ सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, हरहद मुखिया प्रतिनिधि विनोद प्रसाद, भाजपा पश्चिमी महामंत्री दामोदर प्रसाद, पिंकी देवी, किरण देवी, जीरा देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, गौमती देवी, मिनी देवी, सीमा देवी, बबिता देवी, पूनम देवी, परवा देवी, सकुन्तला देवी, कान्ता टोप्पो, मकुन प्रजापति, राजू प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, राजू प्रजापति, विशाल कुमार, कारण कुमार सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें ।

Advertisement

Related posts

फुलसुरी पतराटोली में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ सुभारंभ

hansraj

सरकारी सेवकों के लिए मिलने वाली सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना का लाभ देने हेतु समन्वय समिति की बैठक आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त ने की अध्यक्षता

jharkhandnews24

पावर कट के कारण लोग पूरी रात सो नहीं पा रहे, भीषण गर्मी में पावर कट से लोग हो रहे हैं परेशान- प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद

hansraj

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

hansraj

प्रवेश पाण्डेय बने मेन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ से पवन जिगर पाण्डेय बने जिला अध्यक्ष

jharkhandnews24

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर प्रमंडल स्तरीय मेधावी विद्यार्थी को किया गया पुरस्कृत

jharkhandnews24

Leave a Comment