May 13, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

संजय मेहता ने झारखंडी जनमानस के प्रति किया आभार व्यक्त

Advertisement

संजय मेहता ने झारखंडी जनमानस के प्रति किया आभार व्यक्त

संवाददाता : बरही

झारखंडी मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहे संजय मेहता ने झारखंडी जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया है। रविवार को हज़ारीबाग के गांधी मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित बदलाव संकल्प महासभा में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। संजय मेहता ने आभार जताते हुए कहा है कि हज़ारों की संख्या में उपस्थित भीड़ ने बड़ा परिवर्तन का संदेश दिया है। इस महासभा के सफलता पर सभी छात्र-छात्राओं, नौजवानों, जनता, आयोजन समिति एवं प्रेस मीडिया के सभी साथियों को धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने कहा कि बदलाव संकल्प महासभा में झारखंड के चतरा, हज़ारीबाग, गिरिडीह लोकसभा समेत पूर्वी सिंहभूम, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, कोल्हान, संथाल, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के लोग एवं 24 जिलों के सभी विश्वविद्यालयों से पहुंचे हजारों छात्र, नौजवानों ने यह दिखा दिया है कि अपने हक और अधिकारों को लेकर रहेंगे। यह युवाओं का एक उलगुलान है।

Advertisement

झारखंड को बाहरी लोगों से मुक्त करना है। हजारीबाग को परिवारवाद से मुक्त करना है और इसकी शुरुआत रविवार को हजारीबाग की धरती से हो गयी है। संजय ने आगे कहा कि हमारी माटी को इतना दर्द दिया गया है कि झारखंड बने 22 साल हो गए लेकिन आज भी यहाँ स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पुर्नवास नीति नही बन पाया है। लिहाजा झारखंड की पहचान आज तक परिभाषित नही हो पायी है। झारखंड आज एक ऐसे रास्ते पर खड़ा है जहां से एक नए शुरुआत की जरूरत है। हमारी माटी के साथ इतना अधिक छल कर दिया गया है कि अब पूरा झारखंड जाग चुका है। सभी ने एक स्वर में कहा कि झारखंड में एक बड़े बदलाव की जरूरत है और पूरे राज्य में स्थानीय सांसद, विधायक बनाना है जिसको लेकर हम सभी संकल्पित हैं।

Related posts

सी एम आदर्श कॉलेज के छात्रों ने वाणिज्य में 100% सफलता का लहराया परचम

jharkhandnews24

धनतेरस -दीपावली में पूर्व की व्यवस्था को कायम रखा जाए : त्रिशानु राय

jharkhandnews24

अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए टीबी के 60 मरीजों को प्रदान किए अंतिम चरण के पोषण किट

jharkhandnews24

बरही प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर भरा गया प्रपत्र, हुई स्क्रूटनी

jharkhandnews24

169 साल पुरानी है देवजोड़ की दुर्गापूजा

jharkhandnews24

केरेडारी में बह रही है भक्ति की बयार, वातावरण भक्ति मय

jharkhandnews24

Leave a Comment