Advertisement
पंचायत भवन में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन
बड़कागांव
बड़कागांव मध्य पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोग उपस्थित होकर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने संबंधित जानकारियां प्राप्त की। साथ ही कई लोगों ने फार्म जमा भी किया। सोमवार से रोजाना फार्म भरने का काम पंचायत भवन में किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, पंचायत सचिव अल्का कुमारी, मजहर मालिक, संजय राय, मो रोहित, आंगनबाड़ी सेविका अफरोजा खातून, सुनीता देवी के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement