गाली में भुईया समाज का कमेटी गठन अध्यक्ष भुनेश्वर और संगठन मंत्री राजेश बनाए गए
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत ग्राम गाली में अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले गाली भुइयां टोली में बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता गिरजा भुईयां एवं संचालन महेश भुईयां ने किया। बैठक में सर्व समिति से कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष भुनेश्वर भुईया और संगठन मंत्री राजेश भुईयां को बनाया गया है। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम उपस्थित हुए। प्रभु राम ने कहा कि हमारे समाज का विकास तभी होगा, जब तक शिक्षा पर ध्यान नहीं देंगे। वर्तमान समय में हमारे समाज के लोग शराब बहुत ही ज्यादा सेवन करने लगे हैं, इस पर विशेष ध्यान देने की हम सभी को जरूरत है। नहीं तो आने वाला समय में हमारे समाज का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष प्रभु भुइयां, शंकर भुइयां, भुनेश्वर भुईयां, राजेश भुईयां, गिरजा भुईयां, धनेश्वर भुईयां, प्रभु भुइयां, सुरेश भुइयां, जागेश्वर भुईयां, वैष्णो देवी, गीता देवी, सविता देवी, गीता देवी, शारदा देवी, कुंती देवी, सुमन कुमारी, पुनिया देवी, रजनी देवी, देवली देवी,भगवती देवी, बसंत कुमार, कुलदीप कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे।