May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

कामाख्या मंदिर पहुंचे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, अपनों संग टेका माथा

Advertisement

कामाख्या मंदिर पहुंचे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, अपनों संग टेका माथा

पूजा- अर्चना कर हजारीबाग वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

संवाददाता : हजारीबाग

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल निरंतर क्षेत्र के विकास और जन सेवा में जुटे रहते हैं। विधायक मनीष जायसवाल जहां सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाते हैं वहीं धर्म और अध्यात्म के प्रति भी उनकी विशेष रूचि है। धार्मिक आयोजनों के अलावे देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजन- अर्चन और क्षेत्र एवं क्षेत्र वासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना वे हमेशा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने विंध्याचल और काशी विश्वनाथ में पूजा- अर्चना किया था और अब आसाम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में शुक्रवार को अपने सुपुत्र करण जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल और जीजा विवेक जायसवाल के साथ पूजा- अर्चना करने पहुंचे। विधायक मनीष जायसवाल ने बड़ी आत्मीय भाव से प्रमुख शक्तिपीठों में से एक मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर माथा टेका और हजारीबाग वासियों के लिए सुख- स्वस्थ और समृद्धि की कामना की। प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक गुवाहाटी का यह मां कामाख्या मंदिर को को लेकर धार्मिक मान्यता है कि माता सती के योनि का भाग इस स्थान पर गिरा था। कहा जाता है कि ब्रह्मपुत्र नदी का पानी यहां लाल हो जाता है ।

Advertisement

Related posts

जमशेदपुर से अयोध्या के लिए पैदल निकले युवक को किया सम्मानित

jharkhandnews24

अबुआ आवास के लिए जांच गठित टीम ने किया सर्वे

jharkhandnews24

गांव का चौमुखी विकास करें प्रशासन नहीं तो होगा आंदोलन : बटेश्वर मेहता

jharkhandnews24

1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए पीडीएस दुकानदार , दुकानों पर लटका ताला, वितरण व्यवस्था ठप

jharkhandnews24

चेचकप्पी गांव स्थित झारखंड इंटर हाई स्कूल में पांचवा वार्षिक उत्सव मनाया गया

jharkhandnews24

विधायक अमित यादव ने किया प्रखंड क्षेत्र में करोड़ो रुपये के विभिन्न विकास योजनाओ का शिलान्यास

jharkhandnews24

Leave a Comment