May 17, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने हस्त चलित पावर टिलर कृषि यंत्र का किया उद्घाटन

Advertisement

धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने हस्त चलित पावर टिलर कृषि यंत्र का किया उद्घाटन

पावर टिलर काफी हल्की कृषि यंत्र किसान कम समय में अधिक काम कर सकते हैं : राजेन्द्र प्रसाद

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत के लठिया गांव में खेती-बाड़ी से जुड़े पावर टिलर कृषि यंत्र का मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में बैलों से खेती करने का चलन लगभग खत्म हो गया है। अब बाजार में किसानों को कई नये तरह के कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। बता दें कि खेती-बाड़ी में जुताई को विशेष स्थान दिया गया है। क्योंकि फसल का अच्छा उत्पादन खेत की बेहतर जुताई पर निर्भर करता है। इसमें किसान कई कृषि यंत्रों की मदद ले सकते हैं। इसमें पावर टिलर भी शामिल है। यह खेत की जुताई में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कई बार किसान आर्थिक तंगी के कारण मांगे कृषि यंत्र का उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लघु और सीमांत किसानों के लिए पावर टिलर कृषि यंत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस कृषि यंत्र से छोटे किसानों को लाभ मिलता है, यह कृषि यंत्र ना सिर्फ खेती की जुताई करता है बल्कि फसल में खरपतवार की निराई का खर्च भी बचाता है। कृषि यंत्रों की मदद से जहां किसान कम समय में अधिक काम कर सकते हैं। वहीं इनके उपयोग से आमदनी में भी वृद्धि होती है। आज किसान ट्रैक्टर से खेत की जुताई करता है, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। लेकिन फिर भी कई किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पा रहे हैं। इस को ध्यान में रखते हुए लघु औरसीमांत किसानों के लिए पावर टिलर को कृषि यंत्र में शामिल किया गया है। यह ट्रैक्टर की तुलना में काफी हल्का और चैन रहित होता है इसको चलाना भी बहुत आसान है, पावर टिलर को कई कंपनियां मिलकर तैयार करती है तैयार करती है। किसान संजय यादव ने इस कृषि यंत्र को 42000 रुपए में खेती बाड़ी दुकान रामगढ़ से क्रय किया। मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि विकास यादव, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद प्रसाद, गाजो यादव, ब्रह्मदेव यादव, प्रकाश साव, राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजन, नंदलाल प्रसाद, उमेश यादव, संजय यादव, प्रवीण यादव, जगदीश प्रसाद, नरेश प्रसाद, प्रकाश यादव, मंटु कुमार, अशोक राणा, सहदेव यादव, जीतेन्द्र यादव, अशोक यादव, पवन कुमार, रितेश यादव, सतीश यादव, बिनोद राणा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

जेबीकेएसएस के सिकरी पंचायत का चुनाव, अध्यक्ष युगेश्वर महतो व सचिव गोविंद राम बने

jharkhandnews24

गयपहाड़ी गांव में किसानों की दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित. कृषी संबंधी जानकारी दी गई

jharkhandnews24

प्रेस क्लब पदमा का चुनाव हुआ संपन्न, आशीष अध्यक्ष और पुरूषोत्तम बने पदमा प्रेस क्लब पदम के सचिव

jharkhandnews24

आजसू पार्टी के तत्वाधान में नारायणपुर में दशाय नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

प्रखंड साक्षरता समिति के पंचायत प्रेरक दशरथ कुमार की ब्लड कैंसर से मौत,,, लोगों ने शोक व्यक्त किया

jharkhandnews24

सतबहिया बिरहोर कॉलोनी में चलाया जनसंपर्क अभियान, मनीष जयसवाल के पक्ष में मांगा वोट

jharkhandnews24

Leave a Comment