राहुल गांधी का 53वां जन्मदिवस बरही के कांग्रेसियों ने एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में धूमधाम से मनाई
राहुल गांधी देश के धरोहर हैं : रघुनंदन गोप
संवाददाता : बरही
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे राहुल गांधी का 53वां जन्मदिवस आज सोमवार को एपीजे अब्दुल कलाम पार्क मैं बरही के समर्पित जुझारू कांग्रेसियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस बीच कांग्रेसियों ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जन्म दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोप व संचालन नरेश सिंह ने किया। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कहा आजादी की लड़ाई में योगदान ना देने वाले लोग असली देश विरोधी हैं। राहुल गांधी सच्चे देशभक्त है। कांग्रेसियों ने आगे कहां है राहुल गांधी जी के सिद्धांतों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम हम सभी कांग्रेस के सिपाहियों की पहली प्राथमिकता है। जन्म दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोप, कुणाल कतरियार, यमुना यादव, मास्टर शरीफुल हक, नरेश सिंह, प्रयाग यादव, सुशील केसरी उर्फ नुनु करियातपुर, मुखिया मनोज कुमार, द्वारिका रविदास, मोहन प्रजापति, राजू यादव, वासुदेव यादव, प्रमोद सिंह, रवि कुमार, विजय रविदास समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।