हजारीबाग के भारत माता चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का हुआ जोरदार स्वागत
रांची से चतरा जाने के क्रम में हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किया : रघुवर दास
संवाददाता : हजारीबाग
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दस जून को रांची से चतरा जाने के क्रम में कुछ समय के लिए हजारीबाग के भारत माता चौक पर रुके। यहां भाजपा नेता अनिल मिश्रा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।चतरा जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री में एक नरेंद्र मोदी ने अपने 9 साल के कार्यकाल में जनहित में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत को एक बार सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने का काम किया है। आज पूरे विश्व में मोदी जी की जय जयकार हो रही है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। केंद्र सरकार के 9 वर्षों की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की हमारी जिम्मेवारी बनती है। हमारा प्रयास है कि सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांतों के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है। श्री दास ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। रघुवर दास का स्वागत करने वालों में भाजपा के रौशन कुमार, हजारीबाग लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयदीप सन्याल, मनीष कुमार सिंह, दिवाकर कुमार,सिद्धांत चंद्रा, संजय मेहता, मीरा मेहता, मिथिलेश कुमार, शंकर कुमार, बैजनाथ शाह आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।