बरकट्ठा के कोशो में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई
बरकट्ठा
बरकट्ठा के ग्राम कोशो में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी सप्त दिवसीय महायज्ञ सह पिण्डी जीर्णोद्धार शक्तिपाठ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में मुख्य रूप से बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, प्रखंड प्रमुख रेणू देवी, मुखिया अब्बास अंसारी, पूर्व मुखिया बसंत साव शामिल हुई। यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में गांव की 501 महिला एवं कन्याओ ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके पश्चात उत्तर वाहिनी नदी से कलश में जल भरकर पुन: वापस लौट आई। सात दिवसीय महायज्ञ 21 से शुरू होकर 27 मई तक चलेगी।
विधायक ने कहा की यज्ञ और पूजा-पाठ के आयोजन से लोगो के बीच धार्मिक भावना जागृत होती है। मन को शांति और क्षेत्र में खुशहाली आती है। इस अवसर पर यज्ञ समिति अध्यक्ष जीवलाल साव, उपाध्यक्ष सुन्दर तुरी, सचिव पिंकू यादव, उपसचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष महादेव नायक और उप कोषाध्यक्ष त्रिलोकी साव, टुकलाल नायक, महादेव महतो, टीकन नायक, इन्द्रजीत प्रसाद, शिवशंकर मोदी, किशोर साव, अयोध्या यादव, रामचंद्र साव, लक्ष्मण साव, छत्रु यादव, कृष्णा यादव, राजेन्द्र मोदी, शंभू पंडित समेत अन्य लोग उपस्थित थे।