May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

भारत जकात मांझी परगना महल समाज की हुल दिवस मनाने को लेकर सूर्यकुंड धाम में बैठक

Advertisement

भारत जकात मांझी परगना महल समाज की हुल दिवस मनाने को लेकर सूर्यकुंड धाम में बैठक

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

Advertisement

बरकट्ठा। भारत जकात मांझी परगना महल समाज की बैठक आदिवासी उच्च विद्यालय शिलाड़ीह परिसर में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा ने की संचालन प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू ने किया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के गोडेत मनोतन बाबूलाल हेम्ब्रम, चुरचू प्रखंड के पाराणिक बाबा लालजी हेम्ब्रम मुख रूप से मौजूद थे। बैठक का आयोजन आगामी 30 जून को सूर्यकुंड परिसर में हुल दिवस मनाने को लेकर की गई। रामजी बेसरा ने कहा की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को अपनी अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। बैठक में जल, जंगल और जमीन को बचाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। सचिव मनोज मुर्मू ने कहा आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों को हम सब मिलकर दूर कर सकते है। झारखंड के सभी संथाल गांव के विद्यालयों में वर्ग तीन से पांच तक में ऑल चिकी लिपि में पढाई होनी चाहिए। अभी के समय में बच्चों को शिक्षा देना अति आवश्यक है। इस अवसर पर बैठक में रामकुमार मुर्मू, दिनेश बास्के, कन्हाय बेसरा, जीबलाल मरांडी, पोखन मांझी, रामजी मांझी, दासो मुर्मू, बालेश्वर मुर्मू, मनोज टुडू, अजित टुडू, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पुलिस अकादमी हजारीबाग में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी

jharkhandnews24

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

jharkhandnews24

*प्रवासी मजदूर की मुंबई में हुई मौत,नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने जताया शोक

jharkhandnews24

क़ोमी एकता हमारी ताकत – सद्भावना मंच

hansraj

गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर डायल करना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ा लिए 1.25 लाख

hansraj

वृद्धों की मित्र मंडली पुस्तक का लोकार्पण 3 को

hansraj

Leave a Comment