झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पेंसरा में श्री श्री 108 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सह संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर ध्वजारोहण किया गया। शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया चिंता देवी, पूर्व मुखिया अशोक पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए। जानकारी हो की आगामी 6 से 14 मई तक नौ दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसको लेकर शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। आचार्य जयराम शरण जी महाराज अयोध्या के द्वारा यज्ञ को संपन्न कराया जाएगा। कथावाचक श्री दुर्गेश जी महाराज अयोध्या एवं मानस मंजरी सुनीता रामायणी बनारस के द्वारा प्रत्येक रात को प्रवचन होगा। इस अवसर पर मनोहर चौधरी, यज्ञ समिति अध्यक्ष बुट्टू महतो, सचिव द्वारिका प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महासचिव बैजू महतो, राजकुमार रविदास, चुरामन महतो, लेखराज प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।