Advertisement
भाजपा झारखण्ड प्रदेश द्वारा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक आयोजित, पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल
संवाददाता : बरही/बोकारो
भाजपा झारखण्ड प्रदेश द्वारा आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन राम मंदिर सेक्टर 1 जिला बोकारो में आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर की गई। बैठक में भाग लेने पहुचे राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव को बोकारो भाजपा जिला कमिटी नेता एंव पदाधिकारी द्वारा बोकारो परिसदन पहुंचने पर माला पहना कर एंव पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।
Advertisement