*12 जनवरी को माताजी आश्रम हाता में राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी*
*पोटका/पुर्वी सिंहभूम/झारखण्ड*
*सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट*
पोटका- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 जनवरी को माताजी आश्रम हाता में विविध कार्यक्रम के साथ वीर संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाई जायेगी ,यह जानकारी माताजी आश्रम की सेविका चीनू माँ ने दी।इस अवसर पर सुबह 8.30 बजे स्वामी विवेकानंद जी की विशेष पूजा,सुबह 9 बजे भजन और विवेकानंद संगीत,10 बजे स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी और वाणी पाठ,10.30 बजे स्वामी विवेकानंद जी की महान जीवनी पर परिचर्चा,अपराह्न 12 बजे भोग, आरती,पुष्पांजलि और होम।12.30 पूर्व आयोजित बिभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण,1 बजे महा प्रसाद वितरण,अपराह्न 2 बजे स्वामी विवेकानंद जी से संबंधित प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम,संध्या 5.30 बजे ठाकुरजी की संध्या आरती और हरिनाम संकीर्तन आदि कार्यक्रम होंगे।इस शुभ अवसर पर माताजी आश्रम परिवार की ओर से सभी भक्तजनों, माताएं और बहने तथा छात्र छात्राओं को सादर आमंत्रण की जा रही है।