Ad image

पीएम श्री +2 विद्यालय कसमार में स्वच्छता जागरूकता अभियान जारी

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ईको क्लब के नेतृत्व में छात्रों ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक

कसमार-
पप्पू वर्मा

पीएम श्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ईको क्लब के नेतृत्व में सामुदायिक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और समुदाय के लोगों के साथ मिलकर मंजूरा–कसमार मुख्य मार्ग पर स्वच्छता रैली निकाली और साफ-सफाई भी की। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना और लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं ने राहगीरों और दुकानदारों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, महाकांत झा, डॉ. अवनीश कुमार झा, धनंजय कुमार, खुर्शीद रजा, परमेश्वर बेसरा, अमित कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, मेहताब खातून, नितेश कुमार प्रजापति, अमित कुमार जायसवाल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, दुकानदार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *