Ad image

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पाकुड़ में बैठक सम्पन्न

हंसराज चौरसिया
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आपस में लोगों को बांटने वाली पार्टी भाजपा- जनाब खालिक

पाकुड़-
सोनू कुमार ठाकुर

संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने की। इस मौके पर एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं पूर्व सांसद जनाब अब्दुल खालिक, पीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ऑब्जर्वर अब्दुल खालिक ने कहा कि संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी जाति और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है, जिसने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबकि भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने वाली पार्टी है, जो लोगों को हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई की दृष्टि से देखती है।

 

यह विभाजनकारी नीति देश और आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद ने कहा कि भाजपा आज राहुल गांधी से घबराई हुई है, इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। वहीं, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र कुमार सिंह ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि “जननायक राहुल गांधी आम लोगों के दिलों में विराजमान हैं, लेकिन वोट चोरी के माध्यम से देश में चुनावों को प्रभावित किया जा रहा है। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मैनुअल हक, जिला महासचिव कृष्णा यादव, नगर अध्यक्ष वंशराज गोप समेत अन्य नेताओं ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *