अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की और से भारत सेवा श्रम संघ के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित
पोटका/पूर्वी सिंहभूम/झारखण्ड
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन संस्था द्वारा भारत सेवाश्रम संघ के चार सौ बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। ज्ञात रहे पोटका प्रखंड में हाल ही में अपनी सेवा की शुरुआत करने वाली संस्था अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा बहत कम समय में ही अपनी सामाजिक उत्तर दायित्व पर बढ़ चढ़ कर काम कर रही है। प्रखंड के तुड़ी, पावरू एवं पोटका मध्य विद्यालय में शिक्षा से संबंधित इनकी विशेष कार्यक्रम चल रही है। सामाजिक उत्तर दायित्व के दायरे को बढ़ाते हुए आज इनके द्वारा पोटका प्रखंड के भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित दाबांकी एवं सबर नगर शाखा के दोनों विद्यालयों में मिलाकर कुल चारसौ शिक्षा रत बच्चों को शिक्षा की सामग्री वितरण कि गई। जिसमें दाबांकी में 250 बच्चे एवं सबर नगर में 150 बच्चियां जो प्रथम से पंचम वर्ग तक के हैं।
इन बच्चों को — मैथ वर्क बुक, पेंसिल, पेन, मिटाने वाला रबर, शर्पेनार, ड्रॉइंग बुक, स्केल, कॉलर पेन आदि चीजें वितरण कि गई।
उक्त वितरण कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के जिला समन्वयक प्रतीक शर्मा द्वारा कहा गया की हमारी संस्था देश के 25 राज्यों में सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न जन सुविधाओं से जनता को अवगत करवाने एवं अच्छादित करने के दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। पोटका में हमारी संस्था छोटे छोटे बच्चों को “लर्निंग बाई ड्रॉइंग” के माध्यम से बेहतर शिक्षा की दिशा में काम कर रही है आज उसी के उद्देश्य से यंहा यह कार्यक्रम रखी गई थी। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने कहा अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा शिक्षा की दिशा में बढ़ाए गए कदम सराहनीय है। संस्था जनहित में अच्छे अच्छे काम करे हमारी शुभ कामना उनकी साथ है। भारत सेवाश्रम संघ के संचालक रबीन महाराज सबका स्वागत एवं संस्था का साधुवाद किए।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य डोबो चाकिया का सारहनीय योगदान रहा।
आज के कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक प्रतीक मिश्रा, विवेक कुमार,निर्मला कुमारी, डोबो चकिया, भृगुराम भकत, यमुना सिंह, मदन बास्के, मुनीराम बास्के, पी.एल.वी. चयन कुमार मंडल, छाकु माझी, आश्रम के सर्वश्री रोबिन महाराज एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका गण आदि उपस्थित थे।