May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

झारखंड की माटी में झारखंडी नेतृत्व जरूरी : संजय मेहता

Advertisement

झारखंड की माटी में झारखंडी नेतृत्व जरूरी : संजय मेहता

बाहरी नेता हमारी पीढ़ियों के साथ छल कर रहे हैं : भुनेश्वर यादव

रामपुर बाजार में जनसंवाद यात्रा के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन

संवाददाता : बरही/चौपारण

चौपारण के रामपुर बाजार में जनसंवाद यात्रा के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह नुक्कड़ सभा नेतृत्व में स्थानीय भागीदारी को लेकर की जा रही है। आम लोगों को राजनीतिक तौर पर जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement

ज्ञात हो कि बरही विधानसभा से स्थानीय नेतृत्व की आवाज बुलंद की जा रही है। 1 मई को इसकी शुरुआत बरही चौक से की गयी।
यात्रा को संबोधित करते हुए संजय मेहता ने कहा कि यह जनसंवाद यात्रा स्थानीय हक अधिकारों और झारखंडी भावनाओं को जगाने का एक प्रयास है। हम यह चाहते हैं कि झारखंड के भीतर झारखण्डियत की भावना बुलन्द हो। झारखंड की माटी पर झारखंडियों का नेतृत्व हो। बरही विधानसभा समेत हजारीबाग लोकसभा में स्थानीय नेतृत्व का आभाव है।

यही हाल झारखंड के कई अन्य लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का है। इसलिए राजनीतिक नेतृत्व में जो हकमारी हो रही है उसके खिलाफ जनता को जागृत करना होगा।

हमारी माँग है कि स्थानीय स्तर के नेता ही इलाके का नेतृत्व करें। चाहे कोई भी पार्टी हो वह स्थानीय को टिकट दे।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण हो रहे नुकसान से अवगत कराना है।

यह यात्रा झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा जिले के गांवों तक जाएगी। साथ ही आम लोगों से यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया गया है। यात्रा को संबोधित करते हुए भुनेश्वर यादव ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच यह भाव जगाया जाएगा कि झारखंड के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बाहरी लोगों का जो वर्चस्व स्थापित हुआ वह हमें नुकसान दे रहा है। इसके कारण हमारी माटी के लोग अवसर पाने में पिछड़ जा रहे हैं। झारखंड के लोगों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व का हक छिना जा रहा है। झारखंड के लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा है। जनता को गांव – गांव जाकर जागरूक करना होगा। इस बात को बताना होगा। यात्रा के माध्यम से उत्तरी छोटानागपुर के चतरा और हजारीबाग लोकसभा, बरही विधानसभा समेत झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों एवं 81 विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय प्रत्याशियों की मांग तेज की जाएगी। जनसंवाद यात्रा के माध्यम से 600 नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अब तक पॉकेट मीटिंग एवं नुक्कड़ सभा मिलाकर कुल 21 स्थानों पर इसका आयोजन किया जा चुका है। संजय मेहता एवं भुनेश्वर यादव ने कहा कि इस यात्रा की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया जनता से प्राप्त हो रही है। जनता का भरपूर साथ मिल रहा है। लोग वास्तव में माटी का नेतृत्व चाहते हैं। लोगों के अंदर बहुत पीड़ा है। शोषण से लोग मुक्ति चाहते हैं। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा के दौरान रवि सोनी ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि अब जरूरत आन पड़ी है कि बरही और हजारीबाग लोकसभा का नेतृत्व माटी का बेटा करे। नुक्कड़ सभा में सरयु साव, रामकिसुन यादव, विनय राज, बानो यादव शिवशंकर प्रसाद, छोटेलाल चन्द्रवंशी, रहमान अन्सारी, आदित्य कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

मुखिया विजय यादव ने मॉडल स्कूल बुंडू के बच्चों के बीच पोशाक का किया वितरण

jharkhandnews24

पेंसरा गांव स्थित लिटिल फ्लावर विद्या मंदिर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

jharkhandnews24

डुमरी उपचुनाव को लेकर गावां चेक पोस्ट का एसडीएम ने किया निरीक्षण

jharkhandnews24

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुध व दुध से निर्मित पदार्थों का किया जांच, एकत्रित नमूनों को भेजा गया प्रयोगशाला

jharkhandnews24

आज क्रिसमस डे के अवसर पर आर पंचायत के गेरी चर्च पहुंचे

jharkhandnews24

लंबे समय बाद लहलहाती फसल देख खुश हैं किसान

jharkhandnews24

Leave a Comment