Ad image

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे

WhatsApp Group Join Now

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे

झारखंड हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट, दो नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

 

रांची। हजारीबाग में अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है। सोमवार को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की पीठ में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि अब तक मामले की जांच सब इंस्पेक्टर (एसआइ) स्तर के अधिकारी कर रहे थे। सरकार के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि आगे की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के दौरान जांच की प्रगति से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई दो नवंबर को निर्धारित की गयी है।

 

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती के भाई देवजीत चक्रवर्ती ने अपनी बहन की मौत की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने मामले में न्यायालय से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है, ताकि मौत से जुड़े तथ्यों का निष्पक्ष तरीके से पता लगाया जा सके। मृतका के भाई की ओर से मामले की शीघ्र सुनवाई का अनुरोध भी किया गया था। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने सोमवार को सुनवाई निर्धारित की थी।

 

सुनवाई के दौरान जांच की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिए जाने के बाद अब मामले की जांच उच्च स्तर पर होगी। अदालत ने संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में जांच की प्रगति से अवगत कराने को कहा है। दो नवंबर को होने वाली सुनवाई में जांच की स्थिति और अब तक सामने आये तथ्यों पर अदालत के समक्ष जानकारी प्रस्तुत की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *