May 2, 2024
Jharkhand News24
राजनीति

तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सड़क बिजली शिक्षा व किसानों ने लिए किया काम- रबिन्द्रनाथ महतो

Advertisement

तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सड़क बिजली शिक्षा व किसानों ने लिए किया काम- रबिन्द्रनाथ महतो

फतेहपुर सालबागान में पार्टी के बैठक में सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

झारखण्ड न्यूज 24 संजय गोस्वामी फतेहपुर

फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सालबागान में झामुमो की बैठक की गई, जिसमे मुख्य रूप से नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया। बैठक में आगामी 5 अप्रैल को जामताड़ा में सीएम का जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गठबंधन सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुंचने का निर्देश दिया। नाला विधायक ने कार्यकर्ताओं को 5 अप्रैल को हजारों की संख्या में जामताड़ा पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब वह विधायक थे तब नाला विधान सभा क्षेत्र की गिनती नाला के रुप में आती थी। कुछ गांव में बिजली, कुछ गांव जाने के लिए सड़कें थी। पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नही के बराबर थी। लोगों को विकास किस चिड़ियां का नाम था, मालूम नही था। लेकिन जब वह लगातार विधायक बना तो बिजली, सड़क के क्षेत्र में काफी कम किया। उनकी सरकार नही थी, फिर भी सड़क और बिजली से जोड़ने का कार्य किया। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में विधान सभा क्षेत्र के हजारों गांव में बिजली से जोड़ने का कार्य किया। जब उन्हें तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला तो विधान सभा क्षेत्र में कई कई बड़ी बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया। फतेहपुर में एकलव्य विद्यालय से लेकर डिग्री कॉलेज तक बनाया। विद्युत सब स्टेशन बनवाया। पूरे विधान सभा क्षेत्र में गेडिया, बमंडीहा, कुंडहित में विद्युत सब स्टेशन बनाया। जब इससे भी बिजली समस्या का समाधान नही हो पाया तो रांची में बिजली अधिकारियो के साथ बैठक कर बिजली समस्या का समाधान पर चर्चा हुई तो ग्रीड बनाने की सलाह बिजली अधिकारियों ने दी तो उन्होंने सीएम से बात कर कुंडहित के भेलुवा गांव में बिजली ग्रीद बनवाया। कुंडहित में महिला डिग्री महाविद्यालय का प्रस्ताव दिया जो स्वीकृत हुआ।नाला में किसानों के लिए बड़े आकार के कोल्ड स्टोरेज बनाया गया। इसका लाभ क्षेत्र के किसानों के साथ साथ दूसरे जिले के किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्य, क्षेत्र के विधायक के कार्य को जन जन तक पहुंचाने को कहा ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। कहा विरोधी तो कहेंगे कुछ नही किया है। उनका काम है कहना। बैठक में पार्टी के कार्य व विचार को देखते हुए क्षेत्र के दर्जनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Related posts

मोदी के आठ साल बेमिसाल महिलाओं को मिला सम्मान। रीता चौरसिया

hansraj

आम आदमी पार्टी ने जारी किया मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर

jharkhandnews24

रामगढ़ रहा हॉट सीट, जिप सदस्य निर्वाचित हुए धनेश्वर महतो, आजसू का रहा दबदबा

hansraj

प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद का राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

hansraj

08 से राजभवन के समक्ष भूख हड़ताल करेगा झा.मु.मो छात्र संघ

hansraj

कुख्यात PLFI उग्रवादी डेबरा बरजो गिरफ्तार: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 अलग-अलग मामलों में 3 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

Admin

Leave a Comment