Ad image

सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 28 अक्तूबर से शारीरिक जांच, 56,304 अभ्यर्थी होंगे शामिल

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 28 अक्तूबर से शारीरिक जांच, 56,304 अभ्यर्थी होंगे शामिल

 

रांची में सबसे अधिक 25,215 उम्मीदवार देंगे परीक्षा, रांची में 13, हजारीबाग में 7 और दुमका में 3 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया

 

रांची-

 

झारखंड में सहायक जेलर के 84 पदों पर नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच परीक्षा 28 अक्तूबर से शुरू होगी. इस परीक्षा में कुल 56,304 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा रांची, हजारीबाग और दुमका में आयोजित की जायेगी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय के महानिरीक्षक ने इस संबंध में जानकारी जारी की है. तीनों केंद्रों पर चयन कमेटियों के माध्यम से शारीरिक जांच की प्रक्रिया पूरी करायी जायेगी.

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार, रांची में सबसे अधिक 25,215 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच होगी. वहीं, हजारीबाग में 19,926 और दुमका में 11,163 अभ्यर्थी शामिल होंगे. केंद्रवार निर्धारित कार्यक्रम के तहत दुमका में तीन नवंबर, हजारीबाग में सात नवंबर और रांची में 13 नवंबर तक जांच प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

 

प्रतिदिन 20 बैच में होगी जांच

 

अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए चयन कमेटियों को प्रतिदिन 20 बैच में शारीरिक जांच कराने का निर्देश दिया गया है. प्रत्येक बैच में 100-100 अभ्यर्थियों को शामिल किया जायेगा. शारीरिक जांच के माध्यम से उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का आकलन किया जायेगा, जो सहायक जेलर के पद पर कार्य करने के लिए आवश्यक है.

 

तीन केंद्रों पर बनायी गयीं चयन कमेटियां

 

भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए रांची, हजारीबाग और दुमका में तीन चयन कमेटियों के माध्यम से जांच करायी जायेगी. सभी कमेटियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा संचालित करने का निर्देश दिया गया है. सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों के शामिल होने से प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की संभावना है.

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *