रूपी सोरेन के निधन से झामुमो परिवार शोकाकुल, फतेहपुर में शोकसभा आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
झारखंड न्यूज 24 | फतेहपुर से शिरोमणी की रिपोर्ट।
फतेहपुर:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर गुरुवार को फतेहपुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने दिवंगत रूपी सोरेन की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में प्रखंड प्रमुख अरविंद मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, प्रखंड सचिव वकील सोरेन, मीडिया प्रभारी बबलू मिर्धा, अनंत यादव, निजाम अंसारी, कामेश मंडल, दीपक चौधरी, साइम अंसारी, मुखिया श्रीदाम मरांडी, फगलु साह, सुकुमार बाउरी, सोयलेन हेम्ब्रम, इम्तियाज अली, नरेश बाउरी, प्रमोद महतो, जगदीश प्रसाद साव, गेदेम अंसारी, विजय मंडल, शिवाधन हेम्ब्रम, सुकेन मंडल, नित्यानंद मोची, गौतम मोची, रामेश्वर किस्कू, रंजीत महतो, संजीव महतो, निरंजन मंडल, अशोक सिंह और बिनिशवर सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल सोरेन परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

