October 1, 2023
Jharkhand News24
जिला

श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा निशुल्क लकड़ी दी गई, भुईयां समाज ने आभार व्यक्त किया

Advertisement

श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा निशुल्क लकड़ी दी गई, भुईयां समाज ने आभार व्यक्त किया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत मध्य पंचायत भुइया टोली में सुगन भुईयां का रात्रि में देहांत हो गया जिसके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा निशुल्क लकड़ी दिया गया। साथ ही 1000 रु नगद अन्य कार्य के लिए सहयोग भी किया गया। अध्यक्ष दिनेश सिन्हा ने कहा कि इस संस्था को और सशक्त बनाने के लिए सभी समाज से अनुरोध है कि आप हमें सहयोग करें और पुण्य का भागीदारी बने। कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पश्चिमी पंचायत मुखिया रंजीत महतो एवं पूर्व मुखिया विष्णु रजक ने कहा कि समिति हमेशा अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध कराती आई है। लोगों को लकड़ी के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। भुईयां समाज के लोगों ने श्मशान घाट सेवा समिति को आभार व्यक्त किया और कहा कि श्मशान घाट सेवा समिति हमारे समाज के कई लोगों को निशुल्क लकड़ी देखकर दाह संस्कार करवाया है। मौके पर उपस्थित श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सदस्यगण पश्चिमी पंचायत मुखिया रंजीत मेहता , पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सहेस महतो, पूर्व मुखिया विशुन रजक, दीपक सिन्हा, अभिषेक कुमार, सावर अग्रवाल, महेश राम, सिकंदर राम, रामेश्वर राम और संजय राम के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

बड़कागांव मध्य पंचायत मुखिया प्रत्याशी के चारकोनीय मुकाबला

hansraj

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का दो साल बेमिसाल

jharkhandnews24

इसरत जहां बनी अरसली उत्तरी पंचायत की मुखिया

hansraj

मदरसा हबीबुल औलिया बुधवाचक में एक दिवसीय बैठक का हुआ आयोजन

hansraj

जामताड़ा में पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन रंगारंग होली गीतों से कलाकारों ने बांधा समा।

hansraj

टीबी उन्मूलन को लेकर यक्ष्मा केंद्र गुमला के द्वारा रिच संस्था के बैनर तले मीडिया के संग कार्यशाला का किया गया आयोजन

hansraj

Leave a Comment