October 2, 2023
Jharkhand News24
जिला

सेवई दक्षिणी पंचायत पंचायत से मंजू व चितरपुर पूर्वी पंचायत के उप मुखिया बने लखन

Advertisement

सेवई दक्षिणी पंचायत पंचायत से मंजू व चितरपुर पूर्वी पंचायत के उप मुखिया बने लखन

■ सेवई दक्षिणी के मुखिया किरण कुमारी व चितरपुर पूर्वी  मुखिया भानुप्रकाश महतो ने ली शपथ, चितरपुर सीओ ने उप मुखिया को सौंपा प्रमाण पत्र

Advertisement

फोटो : सेवई दक्षिणी में उप मुखिया के साथ मुखिया व अन्य वार्ड सदस्य 

फोटो : चितरपुर पूर्वी  उप मुखिया को प्रमाण पत्र सौंपती सीओ चितरपुर व अन्य 

प्रिंस वर्मा, रामगढ़

चितरपुर प्रखंड अंतगत सेवई दक्षिणी  पंचायत सचिवालय व 

चितरपुर पूर्वी पंचायत सचिवालय परिसर में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवई दक्षिणी  पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया किरण कुमारी व चितरपुर पूर्वी के नवनिर्वाचित मुखिया भानुप्रकाश महतो ने मुखिया पद की शपथ लिया। मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर  अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने मुखिया किरण कुमारी व भानुप्रकाश महतो सहित दोनों पंचायत के 19 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात सेवई दक्षिणी पंचायत के उपमुखिया पद में मंजू देवी व चितरपुर पूर्वी पंचायत के उप मुखिया पद पर लखन कुमार निर्वाचित हुए। सेवई दक्षिणी में मंजू देवी को 3 मत व कजरी देवी को 2 मत प्राप्त हुए। वही 2 मत रद्द घोषित किया गया। वही चितरपुर पूर्वी में लखन कुमार को 6 मत व राजकुमारी देवी को 4 मत प्राप्त हुआ। वही 2 मत रद्द घोषित किया गया। निर्वाचित हुए उप मुखिया को चितरपुर सीओ तृप्ति विजया कुजूर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर सेवई दक्षिणी के वार्ड सदस्य अर्चना पांडे, अकीदा खातून, रमाकांत कुमार गुप्ता, कजरी देवी, रेशमी देवी, रूबी देवी व चितरपुर पूर्वी के वार्ड सदस्य  राजकुमारी देवी, चंचला देवी, सोनी देवी, सायमा नाज, रीना देवी, युगल किशोर महतो, गुलरेज बेगम, मो कुर्बान अंसारी, रवि नायक, रंजना कुमारी  के अलावे  पंचायती राज पदाधिकारी ब्रम्हानंद पाठक, पंचायत सेवक महेश प्रजापति, पवन  कुमार, राजेंद्र कुमार, शशिकांत सिंह, दिनेश चौधरी सहित कई मौजूद थे। 

Related posts

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में coal linkage प्राप्त कर रहे एमएसएमइ इकाइयों की जांच हेतु बैठक का आयोजन, जांच की बिंदुओं पर विचार-विमर्श

jharkhandnews24

राष्ट्रीय डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट में ईस्ट जोन बनी उपविजेता

hansraj

जामताड़ा का रेस्टोरेंट संचालक निकला साइबर ठग, यूपी पुलिस के रिटायर्ड कांस्टेबल को लगाया 55 लाख का चूना

hansraj

सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला घायल

hansraj

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।

hansraj

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा द्वारा क्षेत्र में चल रही कई योजनाओं का मिल रहा लाभ, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में दे रहे अपना सम्पूर्ण योगदान

jharkhandnews24

Leave a Comment