चितरपुर प्रमुख बनी द्रोपती देवी व उप प्रमुख बने अरसद उल्लाह
प्रिंस वर्मा, रामगढ़
चितरपुर प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को प्रमुख व उप प्रमुख के लिए निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के बीच चुनाव हुआ। इसमें द्रोपती देवी प्रमुख के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अरसद उल्लाह उपप्रमुख के रूप में निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य रूप से रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी मो जावेद हुसैन, चितरपुर बीडीओ उदय कुमार व सीओ तृप्ति विजया कुजर उपस्थित थे। सभागार में उपस्थित अधिकारियों ने नवनिर्वाचित प्रमुख द्रोपती देवी व उपप्रमुख अरसद उल्लाह को शपथ ग्रहण के साथ प्रमाण पत्र दिया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी, ललिता देवी, मीना देवी, सतीश कुमार, रीना देवी, आशू कुमारी, सरवर खान, बेबी कुमारी, कुमारी जुली गुप्ता, संजिदा परवीन, लीलावती देवी, शंभु कुमार मौजूद थी।