October 2, 2023
Jharkhand News24
चुनावजिला

बरकट्ठा प्रमुख चुनीं गईं रेणु देवी. उपप्रमुख पद पर सुरजी हुई काबिज 

Advertisement

बरकट्ठा प्रमुख चुनीं गईं रेणु देवी. उपप्रमुख पद पर सुरजी हुई काबिज 

झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद

Advertisement

बरकट्ठा। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को नवनिर्वाचित 24 पंचायत समिति सदस्यों को बरही एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी पूनम कुजूर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके पश्चात प्रमुख पद की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशी सलैया पंचायत से रेणु देवी पति उमेश कुमार चौधरी और चेचकप्पी पंचायत से सुरजमनी देवी पुत्रवधु महेश मांझी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों के बीच हुई वोटिंग प्रक्रिया में रेणु देवी देवी को 17 और सुरजमनी देवी को 6 मत प्राप्त हुआ। जबकि शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य अमृना बीबी का मत रद्द पाया गया। इस प्रकार रेणु देवी ने अपनी प्रतिद्वंदी सुरजमनी देवी को 11 मत से पराजित कर प्रमुख पद पर जीत हासिल की। एसडीओ ने प्रमुख पद के लिए रेणु देवी की नामों की आधिकारिक घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। जबकी तुईयो पंचायत के नव निर्वाचित पंसस सदस्य सुरजी देवी पति उतीम महतो उपप्रमुख पद के लिए चुनी गई। सुरजी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनीता कुमारी पुत्रवधु संजय कुमार साव को 10 मतों से पराजित किया. सुरजी देवी को 17 मत तथा विनीता कुमारी को 7 मत प्राप्त हुआ। मौके पर निर्वाचित प्रमुख रेणु देवी एवं उपप्रमुख सुरजी देवी को बधाई देने वालों में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मणिलाल चौधरी, कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी, उमेश कुमार चौधरी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मंडल, जमुना साव, नारायण प्रसाद, लालजीत रविदास, दर्शन सोनी, केदार साव, नंदलाल मंडल, टिंकू प्रसाद, बुलाकी प्रसाद, जागेश्वर यादव, मिथलेश भारती, शमीम अंसारी, अशोक गुप्ता, समसुद्दीन अंसारी, खलील अंसारी, रमजान अली, संजीत मंडल, शंभू यादव, मधु यादव, कुलदीप पांडेय, जागेश्वर यादव, राजेंद्र प्रसाद, रमेश रंजन, द्वारिका पासवान, असमत अली, राजेश कुमार, सुदामा प्रसाद, देवेंद्र पांडेय समेत कई लोग शामिल है।

Related posts

बोम्बई श्रृंगार दुकान संचालक के घर और गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक

hansraj

हरिहरपुर पंचायत के मुखिया व उपमुखिया को दिलाया गया शपथ ग्रहण

hansraj

जनवितरण प्रणाली बिरसा महिला स्वयं सहायता समूह बच्चा के द्वारा राशन का खुले आम किया जा रहा गबन

hansraj

केंद्र सरकार के नौ साल जनकल्याणकारी योजना को हर घर तक पहुंचा रही है भाजपा : अशोक यादव

jharkhandnews24

उप प्रमुख बचन देव कुमार ने अपने सहयोगी एवं साथियों के साथ मनाया 28 वां जन्मदिवस

hansraj

मतगणना केंद्र में प्रत्याशी व गणन अभिकर्ता के बगैर मौजुदगी में खुला आठ मतपेटी, कर्मी पर नाराज दिखे मुखिया प्रत्याशी

hansraj

Leave a Comment