October 2, 2023
Jharkhand News24
चुनावजिला

प्रकाश यादव बने उपमुखिया,पंचायत में खुशी की लहर

Advertisement

प्रकाश यादव बने उपमुखिया,पंचायत में खुशी की लहर

संवाददाता- सूरज कुमार

Advertisement

चंदवारा:त्रिस्तरिय पंचायत (आम) चुनाव में प्रखण्ड के मदनगुंडी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया एवम 11 वार्ड सदस्यों के अध्यक्ष को निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राम रतन बरनवाल द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।उसके बाद उप मुखिया पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई।

जिसमे उप मुखिया पद के लिए अशोक पाण्डेय और प्रकाश यादव ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राम रतन बरनवाल के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया।नामांकन पत्रों की जांच के बाद वोटिंग की प्रक्रिया आरंभ हुई ।

पंचायत के सभी 11 वार्ड सदस्यों ने अपना अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना मत दिया।जिसमे प्रकाश यादव को 6 वोट और अशोक पाण्डेय को 5 वोट मिले ।इस तरह प्रकाश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी अशोक पाण्डेय को 1 वोट से पराजित कर उपमुखिया पद पर जीत हासिल की।

उप मुखिया के अलावा नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों में अशोक पाण्डेय,रेखा देवी,रीना देवी,वीना देवी,मंजू देवी,राजू यादव,नीलम देवी,पूनम देवी,अजीत पासवान आदि लोग शामिल हैं।

Related posts

वज्रपात से जानवरों का मौत

hansraj

इचाक प्रखंड मे केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास 

hansraj

उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक सम्पन्न

jharkhandnews24

राजस्व निरीक्षक संघ गुमला ने मुख्यमंत्री के नाम गुमला उपायुक्त को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा

hansraj

बैरीसाल में हाथियों ने पहुंचाया नुकसान, चापाकाल और फसल किया बर्बाद

hansraj

सदर विधायक ने अपने घोषणा पर किया अमल

hansraj

Leave a Comment