January 12, 2025
Jharkhand News24
चुनावजिला

धमकाने के आरोप में कांडी पुलिस ने पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Advertisement

कांडी प्रखंड प्रमुख चुनाव में जबरन वोट देने व धमकाने के आरोप में कांडी पुलिस ने पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कांडी प्रखंड संवाददाता मनोज राम।

Advertisement

कांडी प्रखंड प्रमुख चुनाव के पहले कांडी प्रखंड में पुलिस ने एक बड़े मामले को सुलझाया है। प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य तारा देवी पति सीताराम के घर पर प्रमुख के पद हेतु अपने प्रत्यासी को निर्वाचित करने हेतु जबरन वोट देने के लिए दबाव हेतु पांच अभियुक्तों को कांडी पुलिस ने हिरासत में ले लिए है। कांडी पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांडी थाना कांड संख्या 65/022 धारा 171(E)(F)/504/506/34 भा.द.वी. 3(1)(i)/3(1)(r)/3(1)(s) SC/ST Act दर्ज किया गया है। आगे जिक्र किया गया है कि उक्त कांड में बल पूर्वक पैसा देकर अपने प्रत्यासी अनूप पासवान की पत्नी ममता देवी के पक्ष में अपना मत देने और ना देने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में पाँच अभियुक्त सरकोनी निवासी अजय सिंह पिता नागेन्द्र सिंह, विजय राम पिता ईश्वरी राम ग्राम पतीला, शंभुनाथ पांडेय पिता मंगल पांडेय ग्राम भिलमा, सुनीत कुमार दुबे उर्फ पिंटू दुबे पिता कुंजबिहारी दुबे ग्राम चोका, जयप्रकाश मेहता पिता विजय मेहता ग्राम पतीला को गिरफ्तार किया गया है। उक्त लोगों के द्वारा वादी को 99500 रुपये भी बरामद किया गया है वंही काले रंग की क्रेटा कार से 105500 रुपये भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने नगद राशि के साथ-साथ काले रंग की क्रेटा कार, सफेद रंग के बोलेरो भी जब्त किया है। उक्त छापेमारी दल में पु.नि. संजय कुमार खाखा, पु.अ. नि. सुमन कुमार शर्मा, पु.अ. नि. स्वामी रंजन ओझा, कांडी सैट 155, सहा. पु.27 अविनाश द्विवेदी शामिल थे।

Related posts

साइंस कॉलेज परिसर में पूर्वी वन प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा अयोजित किया गया 74 वां वन महोत्सव सह पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम

jharkhandnews24

भारत स्काउट गाइड, ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

jharkhandnews24

रेवाली में संतोषी माता प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के भंडारे में शामिल हुए सदर विधायक

hansraj

रांची में हुई हिंसा पर उपद्रवियों के पोस्टर लगाने को बताया गलत

hansraj

दो जोड़े सांप गांधी चौक के लोगों का बना हुआ है आकर्षण का केन्द्र

hansraj

सदर विधायक का प्रयास लाया रंग

jharkhandnews24

Leave a Comment