January 20, 2025
Jharkhand News24
जिला

थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Advertisement

*रांची के मेनरोड में जम कर बवाल,नमाज के बाद लोगों ने की पत्थरबाजी, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

रांची के मेन रोड में धारा 144 लागू

Advertisement

संवाददाता-हंसराज चौरसिया

राँची- भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में हिंसा भड़क गई। रांची का मेन रोड का इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। जबकि पुलिस पर पथराव शुरू हो गई। वही बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आई पुलिस को भी भागना पड़ा। इस पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार फायरिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति बेकाबू है। मौके पर रांची के सभी थानों के थानेदार और डीएसपी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगवाया गया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ रांची में हिंसा हुई। वही खबर लिखे जाने तक हालत पूरी तरह बेकाबू है। लगातार हो रही फायरिंग पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए है। जबकि डेली मार्केट के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए अब तक फायरिंग जारी है। रांची के एसडीओ सिटी एसपी सहित कई पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। 
बवाल के दौरान पुलिसकर्मी और उपद्रवियों को भी गोली लगी है। पथराव से दर्जनों घायल हुए है । सभी अस्पताल भेजे गए हैं। मेन रोड में बजरंगबली मंदिर के पास सबसे ज्यादा पत्थरबाजी  की खबर है। वहीं मंदिर पर भी हमला होने की खबर है।

घायल पुलिसकर्मी के नाम-

सिटी एसपी अंशुमन कुमार ,डेलीमार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर,कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद

वही एक जवान को पैर में गोली लगी है। करीब दर्जनभर लोग चोटिल हो गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपद्रवियों में शामिल एक की गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत की पुष्टी नहीं की गई है। जबकि रांची के डेली मार्केट के टैक्सी स्टैंड में खड़ी दर्जनों वाहन तोड़ दी गई। आसपास लगे ठेले में आग लगा दी गई।। रांची के मेन रोड में धारा 144 लागू कर दी गई है।
सूचना मिली है कि जैप 3 के सिपाही अखिलेश यादव को गोली लगी है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीएम के आदेश पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस घूम घूम कर लाउडस्पीकर से लोगों को अपने घरों में जाने का आदेश दे रही है।
जानकारी यह भी है की विशेष समुदाय के उपद्रवियों ने करीब 25 गोलियां पुलिस पर चलाई। पहले उपद्रवियों ने गोली चलाई। जिसके बाद डीसी के आदेश पर जवानों ने करीब 150 से अधिक गोलियां चलाई। अगर पुलिस फायरिंग नहीं करती तो स्थिति और विकराल हो जाती।

अरेस्ट नुपुर शर्मा का मिला पोस्टर

घटनास्थल से भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के नाम की छपी एक पोस्टर मिली है। जिसके उपर नुपुर शर्मा को अरेस्ट करने की बात लिखी है। अंग्रेजी में लिखा है अरेस्ट, ठीक उसके नीचे हैशटैग नुपुर शर्मा लिखा है। जानकारी के अनुसार यही पोस्टर लेकर उपद्रवी निकले थे।

Related posts

सोशल मीडिया में दिनभर छाए रहे राज्य भर के बीएलओ

jharkhandnews24

रक्तदान को महादान समझते हैं युवा व समाजसेवी- प्रेसिडेंट अजहर आलम

hansraj

काठी नेशन लाट्रीओ पिज़्ज़ा का दूसरा रेस्टुरेंट का हुआ शुभारंभ

jharkhandnews24

भीम आर्मी पंचमाधव पंचायत का हुआ गठन, रमेश बने अध्यक्ष व सचिव बने कामेश्वर

hansraj

झारखंड नियोजन नीति पूरे तरीके से त्रुटिपूर्ण थी – राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा

hansraj

23 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों में केसीसी योजना को लेकर मेगा कैंप का आयोजन

hansraj

Leave a Comment