October 2, 2023
Jharkhand News24
जिला

आर्यकर्ण ने सिलाई – कढ़ाई प्रशिक्षण एवं एंबुलेंस का उद्घाटन किया

Advertisement

आर्यकर्ण ने सिलाई – कढ़ाई प्रशिक्षण एवं एंबुलेंस का उद्घाटन किया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बड़कागांव में संचालित आर्यकर्ण फौंडेशन के द्वारा बड़कागांव प्रखंड के लोगों को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र के अलावा एंबुलेंस सौगात दिया गया। सिलाई – कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात मुख्य अतिथि आर्य कर्ण निधि लिमिटेड के सीएमडी रंजीत कुमार मेहता के पिता लक्ष्मण महतो के हाथों फीता काटकर किया गया। वहीं एंबुलेंस का उद्घाटन आर के इन्फोटेक के प्रोपराइटर रूपा कुमारी के द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। आर्य कर्ण लिमिटेड के सीएमडी रंजीत कुमार मेहता ने बताया कि प्रखंड के लोगों की सेवा के लिए 24 घंटा एंबुलेंस उपलब्ध रहेगा। एंबुलेंस ले जाने वाले को सिर्फ ईधन का खर्च उठाना होगा। जिसे लेकर लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर 7033326544 ,9341173680 जारी किया गया, इसके अलावा एंबुलेंस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां के लिए वेबसाइट भी शुरू किया गया। इसके पूर्व आर्यकर्ण फाउंडेशन के द्वारा कोरोना काल में प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 10 हजार लोगों के बीच च्यवनप्राश, श्री तुलसी, साबुन, सैनिटाइजर, मास्क एवं बुजुर्ग महिला पुरुष के लिए टॉनिक का वितरण भी किया जा चुका है। इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए लगभग 8000 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में आर्य कर्ण निधि के सीएमडी रंजीत कुमार मेहता ,एमडी देवदीप महतो, आरके इन्फोटेक के प्रोपराइटर रूपा कुमारी, आर्यकर्ण फौंडेशन के अध्यक्ष सरोज सोनी, सचिव विनोद सिन्हा, ऋण पदाधिकारी पवन कुमार, बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार, पंसस उर्मिला कुमारी, चेपाकला पंसस कृष्णा राम, चिंतामणि साव, चोहन साव, विकास कुमार रवि, सिकंदर कुमार, संजय साव, अशोक महतो, राजेंद्र महतो, किरण कुमार, भुनेश्वर प्रजापति, सुनील गंजू, अनिल कुमार, विनय कुमार, भागीरथ गंजू, सुनीता कुमारी, यमुना देवी, धर्मनाथ महतो, कविता कुमारी, बाल कृष्ण कुमार और सोनी कुमारी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

08 से राजभवन के समक्ष भूख हड़ताल करेगा झा.मु.मो छात्र संघ

hansraj

एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

hansraj

झारखंड स्टेट जूनियर सब जूनियर चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को तैराकी संघ के द्वारा किया गया सम्मानित

jharkhandnews24

राहुल गाँधी पर इडी की छापेमारी से नाराज कांग्रेस

hansraj

पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा को नीति आयोग का सदस्य बनने पर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने दी बधाई

hansraj

विश्व पर्यावरण दिवस पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

jharkhandnews24

Leave a Comment