मिडिल स्कूल माल मंडरो के सभी बच्चों ने किया एक साथ पीटी
संवादाता एजाज अहमद
गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी अंतर्गत माल मंडरो पंचायत के मिडिल स्कूल माल मंडरो के आंगन में विद्यालय के सभी बच्चों ने एक साथ एक समय पर पीटी का अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। इससे पहले विद्यालय में चारों ओर बाउंड्री नहीं रहने की वजह से विद्यालय में सभी बच्चे असहज महसूस करते थे। जब से विद्यालय प्रबंधन समिति ने नया अध्यक्ष उत्तम कुमार मंडल को नियुक्त किया है तब से विद्यालय की रूप रेखा बदल चुकी हैं। विद्यालय के अध्यक्ष उत्तम कुमार मंडल द्वारा सबसे पहले विद्यालय के चारों ओर दीवार की बाउंड्री का निर्माण किया गया। उसके बाद विद्यालय के चारों ओर वृक्षा रोपण किया गया था। अभी वर्तमान में विद्यालय में 800 छात्र छात्राएं पढ़ रही हैं। विद्यालय में वर्तमान में प्रधान अध्यापक सुभाष ठाकुर हैं। जो भी हो इस तरह की व्यस्थाएं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में होना अति आवश्यक है। इस कार्य हेतु ग्रामीणों ने विद्यालय के अध्यक्ष उत्तम कुमार मंडल को धन्यवाद देते हुए खुशी का इजहार किया हैं।