October 1, 2023
Jharkhand News24
जिला

गोला प्रखंड के डाक बंगला स्थित गुनगुन पैलेस में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक संपन्न

Advertisement

गोला प्रखंड के डाक बंगला स्थित गुनगुन पैलेस में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक संपन्न
संवाददाता-हंसराज चौरसिया

गोला – शुक्रवार को गोला प्रखंड अंतर्गत गोला डाक बंगला के गुनगुन पैलेस में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जागो मांझी एवं संचालन विश्वनाथ सोरेन ने किया । इस बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय आई०टी०सेल प्रभारी रमेश कुमार महतो ,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू तुरी , महेंद्र कुमार ,रामगढ़ जिलाध्यक्ष हसीबुल अंसारी, जिला सचिव नन्दकिशोर मुंडा , जिला उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, नुरुल ऐन, सुकू मांझी, मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से गोला प्रखंड अध्यक्ष जागो मांझी और गोला प्रखंड सचिव विनोद गुप्ता को मनोनीत किया गया। वही दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय आई०टी०सेल प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान व निवारण करना ही दुर्गा सोरेन सेना का मुख्य लक्ष्य है। इसमे उपस्थित तमात लोगों ने अपनी अपना समस्या बारी बारी से रखा । जिसमे मुख्य रुप से राशनकार्ड , वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सिंचाई , पी०एम०आवास, तथा बिचौलियों के द्वारा गरीब , दलित , मध्यम वर्ग , आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ा वर्ग को परेशान करने पर दुर्गा सोरेन सेना इस पर मजबूती के साथ समस्याओं का समाधान करने के लिये कृत्य संकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने कहा की दुर्गा सोरेन सेना आज के समय मे बहुत बड़ा समाजिक संगठन है। इस संगठन के माध्यम से स्व० दुर्गा सोरेन के अधूरे सपने को पूरा किया जायेगा। इस बैठक में मुख्य रूप अरज लाल बेदिया, बिनोद कुमार, लखी बेदिया, बहराम मांझी, रामेश्वर मांझी, बिनोद गुप्ता, महेंद्र मांझी, हुक़ूमनाथ मांझी, अघनु बेदिया, बबलू मांझी, नरेन्द्र सोरेन, लखन टुडू, दिलीप महतो, नगेंद्र बेदिया, सोमाय किस्कु, सन्तोष बेदिया, जगदीश बेदिया, रमेश मुंडा, बिनोद हेमरोम, रूपलाल मांझी, नकुल करमाली, करमचन्द किस्कु, रामाशीष मांझी, मुकेश तुरी, बाघराय तुरी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Advertisement

Related posts

जामताड़ा का रेस्टोरेंट संचालक निकला साइबर ठग, यूपी पुलिस के रिटायर्ड कांस्टेबल को लगाया 55 लाख का चूना

hansraj

जिला समाहरणालय के कर्मी (अनुसेवक) के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजन

hansraj

आस्था की धरोहर है रजरप्पा का मां छिन्नमस्तिके सिद्धपीठ

hansraj

नन्हें मुन्हे बच्चों ने देखी ऑस्कर विजेता” the elephant whispersars” फ़िल्म 

hansraj

कलहाबाद गांव में जोबराज ठाकुर की आकस्मिक निधन , पूर्व विधायक ने जताया शोक

hansraj

मांडर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 23 जून को मतदान, 26 को मतगणना

hansraj

Leave a Comment