त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे अपने पैतृक गांव पहरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ पर विधायक अंबा प्रसाद ने किया मतदान
मतदान करना संवैधानिक अधिकार और लोकतांत्रिक कर्तव्य : अंबा प्रसाद
केरेडारी
बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 मे अपने पैतृक निवास केरेडारी प्रखंड के पहरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय क्रमांक नंबर 3 बूथ संख्या पहुंचकर विधायक ने मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को मतदान करके अपने संवैधानिक अधिकार और लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए ताकि पंचायत, राज्य और देश के विकास में सभी की आवाज दर्ज हो। उन्होंने आगे कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां संसद से लेकर पंचायत तक लोकतंत्र की पहुंच हैं। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पहली बार वोट डाल रहे 18 वर्ष के युवा वोटरों की संख्या भी अधिक रही, जबकि महिला मतदाताओं ने भी लंबी कतार में लग कर वोट डाला।