December 6, 2023
Jharkhand News24
प्रखंड

स्वच्छ भारत अभियान के तहत झुरझुरी पंचायत में मुखिया प्रियंका कुमारी ने झाड़ू लगाकर व स्वच्छता के प्रति दिलाई शपथ

Advertisement

स्वच्छ भारत अभियान के तहत झुरझुरी पंचायत में मुखिया प्रियंका कुमारी ने झाड़ू लगाकर व स्वच्छता के प्रति दिलाई शपथ

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। झुरझुरी मुखिया प्रियंका कुमारी एवं पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई के प्रति किया जागरूक किया गया। स्वच्छ भारत अभियान रविवार को मूसलाधार बारिश के बीच झुरझुरी पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष के 02 अक्टूबर को स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मानाया जाता है।

Advertisement

जो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को उनकी जयंती के दिन एक श्रद्धांजली है। इस संदर्भ में स्वच्छ भारत दिवस 2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान का विषय “कचरा मुक्त भारत” है, जिसका फोकस साफ-सफाई और सफाई मित्रों के कल्याण पर आधारित है।

सफाई अभियान में मुखिया प्रियंका कुमारी, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, जल सहिया सोमा गुप्ता, सुनीता कुमारी, ललिता देवी, बेबी देवी,मीना मसोमत, कंचन कुमारी, गीता देवी,पूनम देवी, मुन्नी देवी, कुमारी विनीता, बबिता देवी, उषा देवी, एएनएम पूनम कुमारी, विनय कुमार भारती, नरेश प्रसाद, शंकर प्रसाद, राजकुमार चौधरी, छोटी लाल प्रसाद, लालमोहन प्रसाद, राजेश प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, दसरथ प्रसाद, मनोज प्रसाद, छोटी प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

कल से होगा आशुतोष आदित्य मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 8 टीम लेंगी हिस्सा

jharkhandnews24

मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से स्वास्थ्य केंद्र कार्य का निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने दिया अंचलाधिकारी को आवेदन

jharkhandnews24

हल्दीपोखर हाता मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल

hansraj

बब्लू मुखिया ने चलाया जनसंपर्क अभियान

jharkhandnews24

पंचायत पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत में सोना सोबरन योजना अंतर्गत धोती/लूंगी,साड़ी वितरण

jharkhandnews24

गरजामो में एक शानदार जलसा का हुआ आयोजन, अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष मो क्यूम हुए शामिल

jharkhandnews24

Leave a Comment