भाजपा नेता दिवंगत अजय दुबे की पहली पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने नम आंखों से दिया श्रद्धांजलि
दिवंगत अजय दुबे की याद में फुटबॉल ट्रॉफी का होगा आयोजन
दिवंगत अजय दुबे ने समाज में अपनी अमिट पहचान बनाई थी : रमेश ठाकुर
संवाददाता : बरही
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री सह बरही के युवा भाजपा नेता रहे दिवंगत अजय दुबे की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिवंगत अजय दुबे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। जिसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत अजय दुबे के आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने दिवंगत अजय दुबे को याद करते हुए कहा कि अजय दुबे भाजपा के सबसे समर्पित कार्यकर्ताओ में एक थे। संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेवारी उन्हें दी जाती थी वे उन्हें बखूबी पूरा करते थे। आज संगठन में अजय दुबे की कमी खलती है, उनकी भरपाई करना मुश्किल है। उनका असामयिक निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि दिवंगत अजय दुबे की स्मृति में फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। जमशेदपुर और धनबाद के बीच यह फुटबॉल मैच खेला जाएगा। वहीं उनके बड़े भाई संजय दुबे ने नम आंखों से अपने भाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाई दिवंगत अजय दुबे एक जुझारू व्यक्ति थे। जिन्होंने अंतिम समय तक मौत से लड़ाई जारी रखा। संगठन द्वारा उनके परिवार को सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए उन्होंने आभार प्रकट किया। विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि दिवंगत अजय दुबे न सिर्फ एक अच्छे इंसान थे बल्कि जनजन तक उन्होंने अपनी पहचान पार्टी से हटकर बनाई थी। आज पूरा समाज उन्हें याद कर उनके कार्यो को याद करता है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, संजय दुबे, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, अमित केशरी, सुरेंद्र राणा, मनोज कुमार, आकाश जयसवाल, सचिन कुमार, अनुज रविदास, पिंटू ठाकुर, अमित सिंह, इमरान खान, अरविंद कुमार, उपमुखिया मनोज उपाध्याय, विकास कुमार, मनोज राणा, संतोष निषाद, अमित कुमार केशरी, जयप्रकाश केशरी, बिरेंद्र कुमार रवि, पवन बर्नवाल, आलोक बर्नवाल, विक्की केशरी, विक्की निषाद, कुलदीप सिंह, घनश्याद यादव, कुलदीप प्रसाद, अरविंद कुमार राणा, नरेंद्र रविदास, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।