*बालासोर रेल दुर्घटना पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में शोक सभा का आयोजन जेएसएलपीएस की महिला सदस्य भी हुई शामिल*
*पोटका/पुर्वी सिंहभूम/झारखण्ड*
बालासोर में हुए भीषण रेल दुर्घटना पर कैंडल मार्च के साथ-साथ शोक सभा का आयोजन हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन मैं किया गया।सभी ने मौन रखकर एवं मोमबत्ती जलाकर दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किये एवं घायलों के जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार से मिल पाएँ सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किये। मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा इस दुख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर उनके परिवार को सहन शक्ति दे। आज इस आकस्मिक दुर्घटना ने ना जाने कितने परिवारों को अपने काल के गाल में ले लिया है। ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं दुर्घटना में घायल जल्द स्वस्थ हो। इस अवसर पर सुप्रिया कर,जेएसएलपीएस की महिला सदस्य जेंडर सी आर पी माधुरी राना, गीता हेम्ब्रम, शालिनी मुर्मू, बैंक सखी रीना देवी,जोबा साहू आदि के साथ बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।