Advertisement
ओडिशा रेल हादसे पर प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी ने जताया शोक
हजारीबाग –
ओडिशा रेल हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौत से हर किसी का मन व्यथित है। वहीं इस हादसे पर झारखंड यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सह समाजसेवी कोमल कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कोमल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के समीप कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।
Advertisement