Ad image

हंसराज चौरसिया

हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
राज्य प्रभारी
Follow:
221 Articles

दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन लड़ेंगे घाटशिला उपचुनाव

पूर्वी सिंहभूम- पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा सीट से झामुमो के दिवंगत…

स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर पूर्व मंत्री का करारा जवाब

रांची- रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान पर पूर्व…

मोदी सरकार ने दी दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, GST स्लैब घटाकर केवल दो किए गए

नालंदा- त्योहारों के सीजन में केंद्र सरकार ने देशवासियों के लिए खुशखबरी…

विरोध की सीमा कहां खत्म होती है?

संपादकीय- मुंबई यह शहर सिर्फ महाराष्ट्र की राजधानी नहीं, बल्कि भारत के…

स्थायी खेल आयोजन के लिए ग्रीन स्टेडियम्स की आवश्यकता

खेल- हमारे देश और विश्व में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं…

घृत कुमारी से त्वचा की चमक बढ़ाएँ

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। आज के जीवन…

बिहार बंद बनेगा राजनीति का टर्निंग प्वाइंट

संपादकीय- लोकतंत्र में शब्दों का महत्व तलवार की धार से कम नहीं…

स्नैक्स पर तंबाकू-शैली लेबल से बदलेगी खाने की आदत?

स्वास्थ्य- हमारा खानपान हमारी संस्कृति का आईना होता है। भारत की गली-गली…