Advertisement
कर्नाटक में कुछ ही देर में शुरू होंगे मतदान, 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद
ऐजेन्सी–
Advertisement
कर्नाटक- कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए आज उम्मीदवार अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
वही सूत्रों ने बताया कि राज्यभर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें । ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे।
वही चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य लिंग से हैं। राज्य में 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।